Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

डीजीपी के निर्देश: चारधाम यात्रा पर पड़े व्यावधान – मित्र पुलिस चलायेगी सत्यापन अभियान

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई बड़े फैसले किये हैं। इनमें धार्मिक कलह मचाने की फिराक में घूम रहे संदिग्ध लोगों , धार्मिक स्थलों पर नशा करने वाले नशेड़ियों और चारधाम यात्रा, आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध से जुड़े कई बड़े और ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए है। आपको क्रम से बताते हैं कि बड़े फैसलों में क्या है ख़ास –

1. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत 10 वर्षों से उत्तराखण्ड में कार्यरत एंव निवास कर रहे और रेड़ी/ठेली लगाने वालों तथा किरायदारों आदि का भौतिक सत्यापन कराए जाने के लिए 21 अप्रैल से 10 दिन का एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अन्तर्गत की गयी दैनिक सूचना पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।


2. प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे , इसके लिए 21 अप्रैल से पूरे प्रदेश में तीन महीने के लिए एक बार फिर “ऑपरेशन मर्यादा” विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

3. मानसून सीजन में बाढ़, भूस्खलन, जलभराव आदि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के चिन्हीकरण शीघ्र कर सम्भावित आपदा से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ।

4. जंगलों में लगने वाली आग के सम्बन्ध में शरारती तत्वों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज़ करने का निर्देश दिया गया है वहीँ साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर सतर्क निगरानी करने की हिदायत भी डीजीपी ने दे दी है। सोशल मीडिया पर भी निरंतर निगरानी रखी जाए। ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाये जाने के लिए भी प्रदेश के जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top