Flash Story
एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा के प्रभारी सचिव आर राजेश कुमार ने सम्हाला मोर्चा
बच्‍चे ही नहीं, समर वेकेशन में मांएं भी जरूर सीख लें ये जरूरी काम
ऋषिकेश मे स्ट्रांगमैन बनकर चमका बिलारी का मोहम्मद कैफ बना ओवरऑल चैंपियन, जीता गोल्ड
सावधान : ATM पर अब नए तरीके से हो रही है ठगी
इस गांव को देखने के बाद भूल जाएंगे नैनीताल-मसूरी की सुंदरता 
उत्तराखंड : मसूरी रोड पर खाई में गिरी थार , 2 की मौत 3 लोग गंभीर रूप से घायल
डीएम सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
बाइक रैली:दून की सड़कों पर पर्यावरण बचाने का संदेश

कुटुंब पेंशन अब कहलाएगी सम्मान पेंशन – मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रांतीय सम्मेलन में घोषणा की

हरिद्वार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम टाउन हॉल देहरादून में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के प्रांतीय सम्मेलन तथा श्रद्धांजलि सभा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को दी जाने वाली कुटुंब पेंशन का नाम बदलकर सम्मान पेंशन किया जाएगा। हरिद्वार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लंबे संघर्षों के परिणामस्वरूप भारत को आजादी मिली। देश की आजादी के लिए हमारे इन वीरों ने अपना सब कुछ समर्पित किया। 09 अगस्त 1942 की घटना भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। अगस्त क्रांति की शुरुआत 09 अगस्त 1942 को हुई थी। भारत की आजादी में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, मेयर  सुनील उनियाल गामा,  अशोक वर्मा,  मथुरा दत्त जोशी,  भारत भूषण विद्यालंकर, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति से  जितेन्द्र रघुवंशी,  संतोष गोविल,  राजकुमार अग्रवाल,  शशांक गुप्ता,  अवधेश पंत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top