Flash Story
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम

Uttarakhand : कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। राजधानी देहरादून से लेकर प्रदेश के कई इलकों में सोमवार देर रात को बारिश के बाद मौसम साफ है। हालांकि पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी जिलों में बादल छाए हैं।

उधर, प्रदेश के अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ समेत कुछ जिलों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है

गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद

पहाड़ी इलाकों में हालांकि अभी मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन भूस्खलन जारी है। गंगोत्री हाईवे पर सुबह सुक्की टॉप के पास भारी भूस्खलन हो गया। उधर, यमुनोत्री हाईवे पर करीब नौ बजे डाबरकोट के पास भारी मात्रा में मतला आ गया। जिसके कारण दोनों हाईवे आवाजाही के लिए बंद हैं।

फूलों की घाटी जाने का रास्ता बंद


चमोली जिले में बारिश के कारण गदेरे उफान पर आ गए, जिससे फूलों की घाटी जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। ऐसे में घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बंद हो गई है।

134 से ज्यादा सड़कें बंद
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानसून की बारिश के चलते जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण दुश्वारियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों को तो यातायात के लिए प्राथमिकता के आधार पर खोल दिया जा रहा है, लेकिन सबसे अधिक मुश्किलें ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हो रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top