Flash Story
E PAPER OF 11 FEBRUARY 2025
E PAPER OF 10 FEBRUARY 2025
देहरादून : पद संभालते ही एक्शन में आये मेयर सौरभ थपलियाल, गांधी पार्क का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘मेरी योजना’ पुस्तिकाएं भेंट, सचिव दीपक कुमार की अहम भूमिका
मुख्य अतिथि संदीप सिंघल की उपस्थिति में विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तरांचल का नवां महाधिवेशन संपन्न
सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी के चरित्र हनन करने की साजिश बेनक़ाब होने के करीब,साजिशकर्ताओं को खोजने में जुटी है पुलिस,मुक़दमा दर्ज 
डिजिटल मीडिया की दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव,विज्ञापन जगत का बना बादशाह
दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय विकास पार्टी के समर्थन से भाजपा के कई प्रत्याशी विजयी,राजबीर सिंह कद हुआ मजबूत 
E-PAPER OF 08 FEBRUARY 2025

अवैद्य खनन और परिवहन पर डीएम डाॅ0 आर राजेश कुमार का सख्त अभियान शुरू – मचा हड़कंप

जनपद में अवैद्य खनन का भण्डारण एवं अवैध परिवहन पर जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने सख्ती दिखाते हुए उपजिलाधिकारियों को छापेमारी अभियान चलाने के दिशा-निर्देश दिए। जिसके तहत  10 वाहनों का अवैद्य खनन पर चालान तथा 3 वाहन को सीज किया गया। उपजिलाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून मनीष कुमार ने 2 ट्रकों एवं उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने 8 वाहनों का चालान कर 2 लाख से अधिक धनराशि का जुर्माना वसूला गया। जबकि 3 वाहनों के कागजात न होने तथा खनन सामग्री ले जाने पर सीज किया गया। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को कड़ी निर्देश दिए कि जनपद में अवैद्य खनन के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाया जाए। कहा कि किसी भी प्रकार के अवैद्य खनन न हो इस बात को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करेेंगे। यमुना नदी के अवैद्य खनन ले जाते हुए तीन वाहनों को सीज किया गया। जबकि 8 वाहनों का चालान कर 2 लाख से अधिक धनराशि वसूली की। वहीं उपजिलाधिकारी /संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून ने खैरा मानसिंह माल देवता के पास 2 ट्रकों करे अधिक मात्रा में खनन ले जाते हुए चालान कर संबंधित को कारण बताओ नोटिस तक किया। छापेमारी अभियान में उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, सहायक परिवहन अधिकारी रंजन कुमार सहित सभी कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top