Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

पीएम मोदी की नाराज़गी के बाद शुरू हुआ केदारनाथ में सफाई अभियान

स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था किए जाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में आज दसवें दिन भी लगातार विशेष स्वच्छता अभियान जारी रहा।

केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में पर्यावरण के संरक्षण के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सुलभ संस्था, जिला पंचायत एवं नगर पंचायत केदारनाथ को विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग साफ एवं स्वच्छ रहे और पर्यावरण को भी कोई नुकसान न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ संस्था द्वारा आज दसवें दिन भी लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद ने बताया कि केदारनाथ धाम में एवं नदी के किनारों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिनके किनारों से प्लास्टिक अपशिष्ट व कूड़ा एकत्रित किया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 02 क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया जिसके निस्तारण की उचित कार्यवाही की जा रही है।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा आज दसवें दिन भी लगातार सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें केदारनाथ यात्रा मार्ग बैरांगना, मैखंडा, फाटा हैलीपैड़, मैन बाजार फाटा आदि क्षेत्रों में पर्यावरण मित्रों द्वारा बिसलेरी की बोतल, पाॅलीथीन एवं कचरा एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के तहत लगभग 03 क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया जिसके उचित निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top