Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

हल्द्वानी बीजेपी कार्यसमिति में निर्णय – कमज़ोर बूथ करेंगे मज़बूत

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन वंदे मातरम के साथ ही प्रदेश कार्यसमिति का शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सभी सांसदों सहित राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री बैठक में मौजूद रहे। दूसरे दिन कार्यसमिति में राजनीतिक और धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया और संगठन के आगामी 3 महीने के कार्यक्रमों की अभी से तैयारी का फैसला भी हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कमजोर बूथों को मजबूत करने का लक्ष्य भी पार्टी पदाधिकारियों को दिया जाएगा।

आपको यहाँ बता दें कि प्रदेश कार्यसमिति के बाद जिला और मंडल की कार्यसमिति भी आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में अगले 15 दिनों के भीतर कई बड़ी रैलियां भी आयोजित की जाएंगी। केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर धन्यवाद प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प रखा जाएगा। पार्टी की इस प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल में बेहतर काम करने का संकल्प पत्र लाया गया और लगातार काम करने पर उनका आभार भी जताया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सकरकार की प्रार्थमिकताएँ और लक्ष्य के बारे में विस्तार से बताते हुए एक बेहतर राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प का लक्ष्य दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top