सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश है देवस्थानम बोर्ड की उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की विशेष रिपोर्ट –

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष  मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा समय पर मुख्यमंत्री को अंतरिम रिपोर्ट सौंपने का स्वागत किया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा है कि उच्चस्तरीय समिति ने सभी पक्षों से बात करने के बाद रिपोर्ट तैयार करने की बात भी कही है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल  महाराज ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि वहां स्थिति मंदिरों के पुजारी, रावल, नायक रावल, पंडों के वंशानुगत व परंपरागत अधिकार एवं हक-हकूक यथावत रखे जाएं।

उन्होने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी द्वारा जो रिपोर्ट मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी को सौंपी गई है उसे शीघ्र ही कैबिनेट में रखा जायेगा।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष  मनोहर कान्त ध्यानी ने संबंधित पक्षों से बात कर रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें सभी की भावनाओं एवं विचारों का समावेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top