विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी ![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image1136893950-1615343174348-5-273x300.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image1136893950-1615343174348-5-273x300.jpg)
आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सन 2013 में उत्तरकाशी उनकी कर्मभूमि बनी। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना ब्रिटिश सेना से अलग हुई थी और उसने अपनी कमांड की थी तो आज के दिन फील्ड मार्शल के. एम करियप्पा ने जनरल कूचर से भारतीय सेना की कमान ली थी।![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220115-WA1690-300x200.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220115-WA1690-300x200.jpg)
इस दौरान मशहूर लोक गायक रजनीकांत सेमवाल भी कर्नल कोठियाल के साथ मौजूद थे जिन्होंने आज विधिवत कर्नल कोठियाल को अपना समर्थन दिया।कर्नल कोठियाल ने इस दौरान कहा, लोक कलाकार और पंडित समाज से जुड़े हुए रजनीकांत सेमवाल ने आज आम आदमी पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन दिया है जिसके लिए वह रजनीकांत सेमवाल का धन्यवाद करते हैं। ![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220115-WA1683-300x200.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220115-WA1683-300x200.jpg)
उत्तरकाशी में पढ़ें रजनीकांत ने स्नातक देहरादून के डिग्री कॉलेज से किया। उन्होंने कहा कि रजनीकांत सेमवाल ने संगीत की शिक्षा इलाहाबाद से ली और उसके बाद लोक गायक के तौर पर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। उन्होंने विदेशों में रह रहे लोगों को भी उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि रजनीकांत सेमवाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता नहीं ली लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर अपना पूर्ण समर्थन पार्टी को दिया है। आप सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल ने केलसु घाटी में कई गांवों में किया, डोर टू डोर जनसंपर्क,जनता से बदलाव के लिए आप चुनने की मांग की![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220115-WA1684-300x200.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220115-WA1684-300x200.jpg)
आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने दंडालका , अगोडा, दासरा,भंकोली,नऊगावँ गजोली,में कई घरों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया और वहां के स्थानीय लोगों की समस्या पर उनसे बात की। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान लोगों से कहा, इस बार ईमानदारी पार्टी को चुने और उत्तराखंड नवनिर्माण में अपना पूर्ण सहयोग दें। ![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/logo-news-123-Copy-Copy-2-4-300x262.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/01/logo-news-123-Copy-Copy-2-4-300x262.jpg)