Flash Story
भारत में यहां एक दिन में इतने रुपये का ही पेट्रोल-डीजल खरीद सकेंगे लोग 
उधमसिंह नगर : पीलीभीत में बारातियों की गाड़ी पलटी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत 
पौड़ी : नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही 
E PAPER OF 02 MAY 2024
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश जाग चुका है : मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून परेड मैदान में राज्य जनजातीय शोध संस्थान की ओर से आयोजित जनजातीय महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। जनजातीय महोत्सव के द्वितीय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के राज्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनजातीय संस्कृति को बढ़ाने के लिए राज्य जनजातीय शोध संस्थान (TRI) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजातियों के संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किये। हमारी सरकार प्रदेश में राज्य की 05 जनजातियों के शुद्धिकरण के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के लिए आस्तत्व,  और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था उसका आज संपूर्ण देश में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा मोदी सरकार का मानना है कि जनजातीय समाज का मजबूत और आत्मनिर्भर बनना देश और प्रदेश की उन्नति के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा यह जनजातीय महोत्सव जहां एक ओर जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है, वहीं गैर जनजातीय समुदाय को भी जनजातीय समाज की कला एवं संस्कृति की विशेषताओं से अवगत कराने का कार्य भी कर रहा है। मंत्री ने कहा आज तक जनजातीय समाज के राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान की जानकारी से देश को अंधेरे में रखा गया, पर आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश जाग चुका है।
उन्होंने कहा  हमने आजादी के नायकों की भूली बिसरी वीर गाथाओं को देश के सामने लाना है, यह हमारा कर्तव्य है और हम आदिवासियों द्वारा किए गए महान बलिदानों को कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा आज चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा का क्षेत्र हो आदिवासी समाज के हितों का ध्यान रखकर ही देश और प्रदेश की सरकारें अपनी समस्त योजनाएं बना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ चल रही है।उन्होंने कहा बीते नौ वर्षों से मोदी की सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लोगों के लिए कई ऐसी योजनाओं को लागू किया है, जिनसे समाज के ये वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने जहां एक ओर उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना में गरीबों, शोषितों, वंचितों, आदिवासियों और दलितों को प्राथमिकता दी वहीं आयुष्यमान योजना द्वारा इस वर्ग का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया।
उन्होंने कहा आज देश के सभी पिछड़े गांवों में बिजली पहुंच गई है, साथ ही 50 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले क्षेत्र में एकलव्य स्कूल खोले जा रहे है। मंत्री ने कहा डबल इंजन सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि एक ओर जहां कालसी, बाजपुर एंव खटीमा में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है वहीं ग्राम मैरावना, चकराता व देहरादून में भी नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना की स्वीकति प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड में आदिवासी समाज के विकास के लिए रात-दिन कार्य कर रही है। उन्होंने जनजाति कल्याण विभाग और राज्य जनजातीय शेष संस्थान को से सुन्दर आयोजन के कि बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, निदेशक संजय सिंह टोलिया, अपर निदेशक योगेंद्र रावत, टीआरआई समन्वयक राजीव सोलंकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top