विशेष रिपोर्ट – फ़िरोज़ गाँधी ![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-01-12-at-01.33.01-239x300.jpeg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-01-12-at-01.33.01-239x300.jpeg)
विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही दस मार्च को सामने आएंगे लेकिन इसके पहले ही प्रदेश में नेताओं की बैठकों और मुलाकातों का सिलसिला ज़ोरों पर है। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता रणनीति बनाने में जुटे हैं।![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-25-at-11.33.16-PM-300x174.jpeg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-25-at-11.33.16-PM-300x174.jpeg)
इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत मुलाकात करने उनके देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ सिंह रावत से उनकी कई मुद्दों पर लम्बी चर्चा भी हुई।![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-25-at-11.33.17-PM-300x200.jpeg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-25-at-11.33.17-PM-300x200.jpeg)
भेंट वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की धर्मपत्नी रश्मि रावत भी उपस्थित थी। इससे पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ व शॉल ओढाकर अभिवादन भी किया। आपको बता दें कि चुनाव संपन्न होने के साथ ही भाजपा संगठन में भितरघात के आरोप और बयानबाज़ी ज़ोरों पर है। लिहाज़ा पार्टी संगठन और कद्दावर नेता अभी से अपनी रणनीति को पुख्ता करने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे हैं। ![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/logo-news-123-Copy-Copy-2-Copy-1-300x262.jpg)
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2022/02/logo-news-123-Copy-Copy-2-Copy-1-300x262.jpg)