Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

मैनिफेस्टो कमेटी संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने मांगे पार्टी नेताओं से सुझाव

प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष चुनाव अभियान समिति व उप नेता विधानमंडल दल समेत सभी संसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक , सांसद/विधायक प्रत्याक्षी व जिला/महानगर/ब्लॉक अध्यक्ष गणों से भी मांगे सुझाव
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की मैनिफेस्टो कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र बनाने का काम तेज कर दिया है ,आज कमेटी की ज़ूम बैठक में तय किया गया कि प्रदेश भर के जिलों के लिए तैनात प्रभारी अपनी रिपोर्ट 10 सितंबर तक कमेटी को सौंप देंगे और साथ ही कमेटी सभी प्रमुख नेताओं को पत्र लिख कर उनसे राज्य,जिला व विधानसभा स्तर के मुद्दों पर सुझाव मांगेगी। मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष  नवप्रभात ने आगामी 30 अगस्त को पुनः मैनिफेस्टो कमेटी की ज़ूम बैठक बुलाई है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व मैनिफेस्टो कमेटी के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उप नेता कांग्रेस विधायक दल करण माहरा, सभी संसद/पूर्व सांसद,विधायक/पूर्व विधायक व विधायक प्रत्याशी जिला/महानगर अध्यक्ष, ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को पत्र लिख कर उनसे राज्य स्तर,जिला स्तर व विधानसभा स्तर के मुद्दों पर सुझाव आमंत्रित किये हैं जो चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किए जा सकें। संयोजक धस्माना ने बताया कि पार्टी के प्रमुख नेताओं से मैनिफेस्टो कमेटी के लोग मिल कर भी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top