Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

उत्तराखंड के शहीदों के समर्पण से जुड़ी दीवार देहरादून में बनायी जाये – सतपाल महाराज

देहरदून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की स्पेशल रिपोर्ट –  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने  उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में स्मार्ट सिटी एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी देहरादून को पर्यटन के अनुरूप विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस मौके पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटन मंत्री को अभी तक किये गये कार्यों से अवगत कराया। बैठक के दौरान सतपाल महाराज ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों को सुझाव दिया कि स्मार्ट सिटी में उत्तराखंड के शहीदों के समर्पण को देखते हुए उनकी याद में एक दीवार बननी चाहिए,

ताकि लोग उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें। महाराज ने कहा कि देहरादून के कुछ मैदान ऐसे हैं जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे मैदानों को पर्यटन विभाग को दिये जाने को भी कहा ताकि उसे पर्यटन गतिविधियों के लिए  विकसित किया जा सके।

महाराज ने कहा कि दुनिया की हर स्मार्ट सिटी के अंदर पर्यटन गतिविधियों के लिए एक स्थान चिन्हित होता है। जहां लोग घूमते हैं और पर्यटन का लुफ्त उठाते हैं। हम चाहते हैं कि देहरादून स्मार्ट सिटी के अंदर भी पर्यटकों के लिए एक ऐसा ही स्थान बने जहां लोग अपनी संस्कृति की झलक से रूबरू हो सकें।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top