Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

कर्नल अजय कोठियाल का आरोप – रोजगार के नाम पर हो रही अवैध वसूली

रोजगार के नाम पर बीजेपी सरकार में युवाओं से कमीशन खोरी का हुआ पर्दाफाश – आप
48 घंटे में ब्लैकलिस्ट करे सरकार ए स्क्वायर कंपनी,नहीं तो आप करेगी राज्यव्यापी आंदोलन – कर्नल कोठियाल,वरिष्ठ नेता आप

कर्नल कोठियाल से  25000 लेकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का भेजा कॉल लेटर,कर्नल कोठियाल ने कहा,युवाओं के हक के लिए अब बनूंगा चौकीदार :आप

आप के वरिष्ट नेता और सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल आज युवा बेरोजगारों के साथ उत्तराखंड सचिवालय पहुंचे ,जहां उन्होंने बीजेपी सरकार में हो  रहे भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का खुलासा किया। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ ,बीजेपी सरकार के सानिध्य में चल रहे आउटसोर्स कंपनी के भ्रष्टाचार और अवैध वसूली पर  सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस दौरान उन्होंने कहा,बीजेपी  सरकार जनविरोधी सरकार है जो भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। ये सरकार लोगों के साथ छलावा करते हुए अब रोजगार देने के नाम पर पैसे की उगाही करवा रही है। उन्होंने सरकारी विभागों में  रजिस्टर्ड ऐसी आउटसोर्स कंपनियों  पर कई गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि उन्हें भी बाल विकास कल्याण विभाग में भूतपूर्व सैनिक कोटे से चौकीदार की नौकरी के लिए 25000 हजार रुपये की मांग की गई, जो कि उनके द्वारा दिए गए अकाउंट में जमा कराई गई और उसके बाद उनकी बिना जांच पडताल किए ही आउटसोर्स कंपनी ने उन्हें सेक्यूरिटी गार्ड  की नौकरी देते हुए चंपावत में उन्हें पोस्टिंग भी दे दी।

उन्होंने कहा कि क्या ऐसे में प्रदेश के युवाओं का भला होगा, जहां सिर्फ पैसे की पूछ है। उन्होंने अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ,वी के मिश्रा से मुलाकात कर पूरा प्रकरण समझाते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और कहा कि आपके विभाग द्वारा चयनित आउटसोर्स कंपनी  ने मेरी बिना जांच पडताल किए और पैसे लेकर मुझे सेक्यूरिटी गार्ड  की नौकरी दी है ,जिस पर अपर सचिव कुछ भी बोलने से बचते रहे,और उन्होंने कर्नल कोठियाल और मीडिया से कहा कि वो नए आए हैं उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है,लेकिन मामले की जांच पड़ताल करवाई जाएगी।

कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि अधिकारी उन्हें बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर नए अधिकारी के संज्ञान में ये मामला नहीं है ,तो किसी ना किसी अधिकारी को तो इस पूरे खेल की जानकारी होगी ,जिसकी शह पर इतना बडा आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा अवैध वसूली का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा इसमें सरकार की  मिलीभगत है जिनकी वजह से ऐसी बाहर की कंपनियों को टेंडर आंवटित कर दिए जाते हैं जो यहां के बेरोजगारों  को रोजगार देने के नाम पर उनसे अवैध वूसली का खेल खेलने का काम कर रही है और बीजेपी सरकार चुप है इससे ये साबित होता है सरकार के सानिध्य में ऐसी बाहरी आउटसोर्स  कंपनियां यहां के युवाओं के साथ धोखा कर रही है । उन्होंने कहा बीजेपी का चरित्र सिर्फ भ्रष्टाचार करना और करवाना है और ये कोई पहला विभाग नहीं ,ऐसे अन्य कई विभाग हैं जहां आउटसोर्सिंग के नाम पर बेरोजगारों से पैसा तो वसूला ही जाता है लेकिन उन्हें पैसा लेने के बाद भी स्थाई नौकरी नहीं दी जाती और अकसर उन्हें वो वेतन भी नहीं मिलता, जो उनके कॉल लेटर में अंकित किया गया हो।

कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि, आखिर सरकार इस मामले पर क्यों चुप है क्योंकि पहले भी ऐसे मामले उजागर हो चुके हैं। लेकिन तब भी जांच नहीं हुई। क्या मुख्यमंत्री या फिर मंत्री जी के इशारे पर ये खेल हो रहा है। बीते 4 सालों में बीजेपी ये बताए कि उसने कितने बेरोजगारों को नौकरी दी है,सिर्फ 2 प्रतिशत ऐसे पंजीकृत बेरोजगार हैं जिन्हें चार सालों में सरकार नौकरी दे पाई,क्या ये है इनकी चार साल की उपलब्धि ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top