Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी बने चुनाव प्रभारी

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है..केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है..अनुराग ठाकुर, सरोज पांडेय और अर्जुन राम मेघवाल यूपी में बीजेपी के सह चुनाव प्रभारी होंगे..वहीं उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है..सह प्रभारी के रूप में लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, व राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह होंगे..

बता दें कि इसके अलावा पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मणिपुर में बीजेपी के चुनाव प्रभारी होंगे..जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पंजाब के प्रभारी होंगे जबकि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को गोवा में बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है..

यूपी और उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं..सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने इसके लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है..दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी 2017 के चुनाव परिणाम दोहराने का दावा कर रही है..लेकिन चुनावी राह इतनी आसान नहीं होगी..

यूपी में बीजेपी ने 2017 का चुनाव मुख्यमंत्री का चेहरा तय किये बिना लड़ा था और चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी ने गोरखपुर से पांच बार के सांसद और गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था. योगी बीजेपी के हिंदुत्ववादी चेहरा हैं. इस बार के चुनाव में भी बीजेपी योगी के चेहरे के साथ ही जाने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top