Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

एक्शन में दून के डीएम आर राजेश कुमार , जानिए किसे दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

उत्तराखंड की धामी सरकार ने बीते दिनों एक साथ दो दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर उनके विभागों का फेरबदल किया था। इसमें सबसे बड़ा नाम था देहरादून के जिला अधिकारी का…. लंबे समय से डीएम बने डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव को हटाकर तेजतर्रार और साफ-सुथरी छवि के माने जाने वाले रिजल्ट ओरिएंटेड आईएएस अधिकारी आर राजेश कुमार को राजधानी देहरादून की कमान मिल गई …

मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर आगे बढ़ते हुए राजेश कुमार ने आज जिला आपदा परिचालन केंद्र में दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया…. इस दौरान जिलाधिकारी आर राजेश कुमार को कई खामियां मिली , लिहाजा उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा एक हफ्ते में व्यवस्थाओं को सुधार ले वरना कार्यवाही के लिए तैयार रहें ….

आपको बता दें कि इन दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आपदा और मौसम की इस बेरुखी पर बेहद सक्रिय हैं और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने की हिदायत दे चुके हैं। इसके बाद से सभी जिलाधिकारी और देहरादून के डी एम आर राजेश कुमार भी फील्ड में उतर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top