Flash Story
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, ऑल इंडिया टूर्नामेंट में जीते चार पदक
क्यों पूरे भरे ईंधन के साथ लैंडिंग नहीं करते हैं विमान, निकाल देते हैं फ्यूल
उत्तराखंड : साइबर ठगी का शिकार हुए देहरादून के लेफ्टिनेंट कर्नल, गंवाए नौ लाख रुपये
उत्तराखंड : गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी
धूप से लौटते ही करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सतर्क 
विश्व जाट संवाद यात्रा पहुंची देहरादून,जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा-पलसानिया 
मुख्यमंत्री ने लिया जनता से फीडबैक , अधिकारियों को दिए निर्देश 
E PAPER OF 18 MAY 2024
चारधाम यात्रा की लगातार मॉनिटरिंग करें अधिकारी : सीएम धामी 

उत्तराखंड कांग्रेस में रार! किशोर उपाध्याय ने इशारों-इशारों में साधा हरीश रावत पर निशाना

[ad_1]

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय का ट्वीट बना चर्चा का विषय..

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय का ट्वीट बना चर्चा का विषय..

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी को पुराने गलत फैसलों से सबक लेने की सलाह दी है, ताकि 2022 में पार्टी का भला हो सके और कांग्रेस फिर सत्ता में लौट सके.

देहरादून. उत्तराखंड कांग्रेस में सब ठीक नहीं चल रहा है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अचानक से फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी, जो चर्चा का विषय बनी हुई है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा 2016 में पूरी कांग्रेस चाहती थी कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाए लेकिन राज्यसभा कोई और गया. जो गया उन्होंने कांग्रेस के लिए कितना काम किया और कितना वक्त दिया, यह सवाल है जो किशोर उपाध्याय ने उठाया है. उपाध्याय ने इशारों में पूर्व सीएम हरीश रावत को भी निशाने पर लिया. उपाध्याय ने कहा कि 2017 में जब कांग्रेस चुनाव हारी तो उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत को हार के बाद सीडब्ल्यूसी का सदस्य और महासचिव बना दिया गया और इस तरह की विसंगतियां नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी को पुराने गलत फैसलों से सबक लेने की सलाह दी है, ताकि 2022 में पार्टी का भला हो सके और कांग्रेस फिर सत्ता में लौट सके. जहां एक तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भरोसा है कि 2022 विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी जीतेगी, वहीं 2017 में हार के बाद अध्यक्ष पद से हटाए गए किशोर उपाध्याय को भी 2022 की चिंता सता रही है. अपनी एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने इशारों में पूर्व सीएम हरीश रावत को निशाने पर लिया है, और 2016 में राज्यसभा सांसद के चुनाव और फिर 2017 की हार का जिम्मेदार बताया है. कहा है कि पार्टी 2022 चुनाव के लिए सोच समझकर काम करे.

उत्तराखंड कांग्रेस को चुनाव चेहरे पर लड़ना चाहिए, इस बात की वकालत पूर्व सीएम हरीश रावत ने की थी, पर अब किशोर उपाध्याय का बयान उसी प्लान पर किसी हमले से कम नहीं है. प्रीतम सिंह का साफ कहना है कि मुख्यमंत्री कौन होगा,ये राष्ट्रीय नेतृत्त्व तय करेगा,लेकिन चुनाव में चेहरा कोई नहीं होगा. साफ है कि कांग्रेस में भले ही खुलकर 2022 के सियासी दांव-पेंच ना दिख रहे हों, लेकिन अंदर खाने कुछ ना कुछ चल रहा है, ये किशोर उपाध्याय के बयान ने साफ कर दिया है.







[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top