Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

आम आदमी का सीएम – मुख्यमंत्री धामी ने राजू भाई की दुकान पर खाया पान – लोगों ने सेल्फी ली

जनता का चहेता सीएम, जनता के बीच पहुंचा

दशहरे की रात देहरादून के यमुना कॉलोनी में रहने वाले स्थानीय लोगों और स्थानीय दुकानदारों के लिए यादगार हो गई… अचानक उनकी दुकान पर मुख्यमंत्री का काफिला रुका और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़ी सादगी और सामान्य बातचीत करते हुए पान की दुकान पर पहुंचे और राजू भाई से कहा सादा पान खिलाओ।

CM को देखकर आसपास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई और बड़े सादगी से मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों से उनका हालचाल पूछा , त्यौहार की बधाई दी और कामकाज के बारे में जानकारी ली। अचानक अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर लोग भी बेहद खुश नजर आए

यह पहली बार था जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस तरह से बिना प्रोटोकॉल के रात में आम आदमी की तरह सड़क पर उतरे और लोगों से मिले। सीएम पुष्कर सिंह धामी की इस सादगी पर लोग कहने लगे कि मुख्यमंत्री आम आदमी की तरह होना चाहिए जैसा कि मुख्यमंत्री धामी ने आज दिखाया है।

दरअसल हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित दशहरा मेले में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुना कालोनी गये। उन्होंने वहां स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से मिल कर ऊनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने भी सभी से बङे अपनत्व से बात की। आज मुख्यमंत्री धामी के इस जनता मिलन की चर्चा सियासी नेताओं में काफी सुर्खियां बटोर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top