Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

30 अक्टूबर को देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले वह सहकारिता विभाग की घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। विधानसभा चुनाव के लिहाज से शाह के इस दौरे को खासा अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी जोर-शोर से जुटेगी। मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में शाह के कार्यक्रम को लेकर मंथन हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार शामिल थे। धर्मपुर विधानसभा में होगी जनसभा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा धर्मपुर विधानसभा में होगी। पहले जनसभा रायपुर विधानसभा में होने की चर्चा थी, लेकिन अब जनसभा बन्नू स्कूल मैदान में होगी।चुनावी माहौल बनाने में मिलेगी मदद
पार्टी का मानना है कि शाह की सभा से भाजपा के पक्ष में चुनावी वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। शाह की सभा में जिले की सभी विधानसभा से कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। सरकार के सभी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
चुनावी तैयारी की टटोलेंगे नब्ज
गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इस दौरान वह पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व से चुनावी तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं को चुनाव में पूरी ताकत के जुट जाने का आह्वान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top