Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम के कार्यक्रम के मद्देनजर देवस्थानम बोर्ड तैयारियों में जुटा

•चारों धामों में यात्रा निरंतर चल रही है। मौसम सर्द हुआ
• बदरीनाथ धाम , केदारनाथ धाम,  गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में  तापमान घटा लेकिन मौसम सामान्य
•केदारनाथ  मुख्य मार्गों  सहित हेलीपैड से बर्फ बर्फ हटायी गयी, निकटवर्ती पहाड़ियों पर बर्फ जमी हुई है
• केदारनाथ में मौसम सामान्य एवं अनुकूल है।दिन में मध्यम धूप ।तीर्थयात्री मौसम से उत्साहित
• ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से तीर्थयात्री चार धाम को लगातार प्रस्थान कर रहे हैं। हेल्प डेस्क एवं कोविड जांच केंद्र चल रहा
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के  केदारनाथ धाम दर्शन के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड भी अपने स्तर से तैयारियों में जुटा है। मंदिर सौंदर्यीकरण,साज सज्जा, दर्शन व्यवस्था  आदि व्यवस्था  पर  कार्य हो रहा है‌। इसी संदर्भ में आयुक्त गढ़वाल एवं देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने जिला प्रशासन एवं देवस्थानम बोर्ड को निर्देशित किया है तथा देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है।
केदारनाथ में सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है जिलाधिकारी मनुज गोयल कई दौर की बैठक कर चुके है। उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी विभागों को / सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है।
बदरीनाथ धाम  सहित चारों धामों हेतु  सड़क मार्ग सुचारू है। तीर्थयात्री दर्शन  को जा रहे है बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में यात्रा जारी  है। मौसम सामान्य है। केदारनाथ धाम हेतु हेलीकॉप्टर सामान्य रूप से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top