Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

और अब यूपी में 300 यूनिट बिजली फ्री का वादा !

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कम वक्त बचा है. लिहाज़ा सियासत भी तेज़ है वादे भी खूब हो रहे हैं। मुफ्त की राजनीती का एक नया शिगूफा अब सुर्ख़ियों में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने एलान किया है कि सरकार बनने पर सूबे की जनता को 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी.इसके पहले दिल्ली पंजाब और उत्तराखंड में मुफ्त बिजली की बात कह कर आम आदमी पार्टी पहले ही जनता के बीच आ गयी है।

सपा पार्टी ने किए दो बड़े एलान

समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर लिखा, ”घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली समाजवादी सरकार में मुफ्त मिलेगी.” इसके अलावा पार्टी की ओर से यह एलान भी किया गया है कि किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी”अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘’नव वर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामना! अब 22 में ‘न्यू यूपी’ में नयी रोशनी से नया साल होगा. 300 यूनिट घरेलू बिजली फ़्री व सिंचाई बिल माफ होगा. नव वर्ष सबको अमन-चैन, खुशहाली दे. सपा सरकार आएगी और 300 यूनिट फ्री घरेलू बिजली और सिंचाई की बिजली मुफ्त मिलेगी.आपको बता दें कि सपा के इस एलान के बाद ग्रामीण को औसतन 1200 रुपए का और शहरी उपभोक्ता को औसतन 1700 रुपए का फायदा हर महीने होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top