Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

अन्न महोत्सव योजना – डीएम डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जिला पूर्ति अधिकारी को दिए निर्देश

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट –

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से पात्र व्यक्तियों को अन्न किट वितरित कर राज्य में अन्न महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया वहीँ अब प्रदेश भर में ये योजना लाभार्थियों तक पहुंचनी शुरू हो गयी है। राज्य सरकार द्वारा आज राज्य के चिह्नित सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों से निशुल्क खाद्य वितरण किया गया। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि अन्न महोत्सव योजना के तहत सभी पात्र परिवारों एवं व्यक्तियों को अन्न वितरित कर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जनपद में कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे । आपको बता दें कि इस योजना के अन्तर्गत प्रतिमाह पात्र परिवार/व्यक्तियों को निशुल्क राशन किट वितरित की जाएगी। अन्न महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जनपद के चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, डोईवाला विकासखंड में विभिन्न सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर पात्र व्यक्तियों को राशन किट वितरित की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top