Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

सरकार के प्रयासों एवं जनसहयोग से आगे बढ़ रही आयुष्मान योजना

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से संचालित आयुष्मान योजना के अंतर्गत हर सप्ताह 4500 से अधिक मरीज मुफ्त उपचार के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर भी लोगों की सक्रियता बढ़ रही है। बीते सप्ताह भर में ही 8500 से अधिक लाभार्थियों ने अपने कार्ड बनाए हैं। आज 14 सितंबर तक 336725 बार मरीजों ने आयुष्मान योजना से मुफ्त उपचार लिया है। जिस पर सरकार के 4 अरब 53 करोड़ से ऊपर खर्च हो चुके हैं।

जनहित की इस योजना के प्रसार के साथ ही लोग आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जागरूक भी हो रहे हैं। ऐसे भी कई मामले हैं जब अचानक आई बीमारी के मुफ्त उपचार के लिए लोग आयुष्मान कार्ड के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस तरह के अकस्मात समय में लोगों की मदद के के लिए भी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की प्रशिक्षित टीम यहां सक्रिय है।

आम जन की सुविधा के लिए प्राधिकरण की ओर से टॉल फ्री नंबर 155368/18001805368 भी जारी किए गए हैं। वहीं आयुष्मान योजना के अंतर्गत इम्पैन्ल्ड प्रत्येक अस्पताल में आरोग्य मित्र भी तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व चिकित्सा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर राज्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना जन कल्याण के अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सफलता हासिल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top