Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

तेग बहादुर साहिब जी के 400 वें प्रकाश पर्व की लख लख बधाइयाँ – मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज  के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुरु  तेग बहादुर साहिब जी का चित्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि गुरु तेग बहादुर वीरता और साहस के प्रतीक थे। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर के त्याग को देश कभी नहीं भुला पायेगा। उन्हें  हिंद दी चादर कहा जाता है। उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक, वैचारिक स्वतंत्रता के साथ निर्भयता से जीवन जीने का मंत्र भी दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  मदन कौशिक, महामंत्री संगठन  अजेय कुमार, विधायक  खजानदास,  मेयर  सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष  अनिल गोयल, उत्तराखंड सिख विकास परिषद के अध्यक्ष  बलजीत सिंह सोनी, श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष  गुरुबख्श सिंह, रेसकोर्स गुरुद्वारा के अध्यक्ष  बलवीर सिंह, नानकसर गुरुद्वारा के अध्यक्ष  सतनाम सिंह, पटेल नगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष  महेंद्र सिंह,  गुलजार सिंह,  राकेश चुघ,   गुरुप्रीत जोली,  रविंद्र आनंद , मनप्रीत,  सुरेंद्र एवं अन्य गुरुद्वारों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top