Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

दून संस्कृति के कार्यक्रम में झूम कर नाचीं सुंदरियां , बजी तालियां

देहरादून के होटल कमला पैलेस में ठंडा ठंडा कूल कूल थीम पर एक प्रोग्राम का आयोजन किया। ड्रेस कोड भी मौसम के हिसाब से फूलों वाली ही थी।
दीपा प्रसाद एवम् सोनिका पाहवा ने अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल के साथ मिलकर बहुत सुंदर सजावट की। दीपा द्वारा बहुत सुंदर फूल बनाए गए थे और उनके साथ असली खूबसूरत फूल लगाकर बेहतरीन बना दिया था।

सर्वप्रथम चेयरपर्सन डॉ रमा गोयल ने सभी का स्वागत किया ओर फिर अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल जी के साथ मिलकर मुख्य अतिथि एवम् जज डॉ मीनू चौधरी का माला एवम् पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवम् जज डॉ मीनू चौधरी, चेयरपर्सन डॉ रमा गोयल एवम् अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संगीता जैन जी ने मुझे नौलखा मंगवा दे, नेहा गुप्ता जी ने सोलो डांस किया। रूचि गुप्ता एवम् चारु गुप्ता ने अपनी जिंदगी पर ध्यान देकर सुंदर जीवन बिताए, इस पर एक नाटिका पेश की। कल्पना अग्रवाल, दीपा प्रसाद, सोनिका पाहवा एवम् इनकी बेटियों के द्वारा बहुत सुंदर ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कुसुम ने टप टप बहे पसीना लादे डरमी कुल पर नृत्य किया। रेखा शर्मा एवम् उनके ग्रुप में मेरो बलमा बड़ा शायाना पर नृत्य किया। समर क्वीन का आयोजन 45 आयु वर्ग से कम एवम् 45 आयु वर्ग से अधिक, अतिथि सदस्य इन 3 चरणों में किया गया। मुख्य अतिथि एवम् जज डॉ मीनू चौधरी ने समर क्वीन का सिलेक्शन किया।
मौसम के अनुकूल डि श बनाने का भी कमटिशन रखा गया। सभी सदस्य घर से बना कर लाए। बेस्ट 3 डीश का चुनाव मीनू चौधरी द्वारा किया गया।
तंबोला भी फूलों के थीम पर खिलाया गया।

महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत सूट, कुर्ती, ड्रेसेस एवम् कॉस्मेटिक्स के भी 2 स्टॉल लगाए गए।
प्रोग्राम के अंत में डॉ रमा गोयल, डॉ मीनू चौधरी एवम् कल्पना अग्रवाल ने रिजल्ट के साथ समर क्वीन को क्राउन लगाकर एवम् शेष सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । राष्ट्र गीत के साथ प्रोग्राम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top