Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

सावधान ! जून में आ सकती है कोरोना की चौथी लहर, आईआईटी कानपुर का दावा

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में दावा किया है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की चौथी लहर जून में आ सकती है और अगस्त के मध्य तक यह उच्च स्तर पर पहुंच सकती है।

यह अध्ययन मेडरिव पत्रिका में प्रकाशित हुआ है और कहा जा रहा है कि चौथी लहर चार महीने तक चल सकती है। आईआईटी कानपुर के गणित और सांख्यिकी विभाग के सबरा प्रसाद राजेशभाई, सुभरा शंकर धर और शलभ ने मिलकर यह अध्ययन किया है। जिसमें कहा गया है कि चौथी लहर की गंभीरता नए कोरोना वेरिएंट और टीकाकरण की स्थिति पर निर्भर करेगी।

इस अध्ययन को प्रकाशित करने वाले लेखकों के अनुसार अध्ययन के आंकड़े दिखाते हैं कि भारत में चौथी लहर पहले कोरोना मामले मिलने के 936 दिन बाद आएगी। 30 जनवरी 2020 को कोरोना के पहले आंकड़े सामने आए थे।

इसलिए कोरोना की चौथी लहर 22 जून 2022  से शुरू होकर 24 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। यह 23 अगस्त के आसपास अपने पीक पर होगी। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि इस बात की संभावना है कि कोरोना के नए वेरिएंट इस पूरे विश्लेषण को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा कहा यह भी जा रहा है कि कोरोना टीकाकरण भी काफी हद तक इसको प्रभावित कर सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top