त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से जांबाज लेफ्टिनेंट कमांडर स्व. अनंत कुमार कुकरेती को उत्तराखंड ने खो दिया। आज उनके गंगोत्री विहार स्थित निवास में परिजनों से भेंट करने पहले मुख्यमंत्री धामी पहुंचे फिर शोक व्यक्त करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने कांग्रेस नेताओं का एक दल पहुंचा।
नेताओं ने कहा कि स्व. कुकरेती हमेशा हमारे लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनकी स्मृति में शहीद द्वार का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह जी,महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ,जिलाध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, नवीन जोशी ,कुलदीप चौधरी, शोभा राम मौजूद रहे।