Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

Covid News Updates: बच्चों में तेजी से फैल रहा कोरोना, सामने आएं चौंकाने वाले आंकड़े,                

बच्चे हो रहे तेजी से संक्रमित

नोएडा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और बीते 24 घंटे में 65 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसमें 18 साल से कम उम्र के 19 छात्र शामिल हैं। आंकड़ों को देखा जाए तो बच्चों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। संक्रमित मरीजों और मृतकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,183 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 214 लोगों की मौत हो गई जो कि देश के लोगों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि, 1,985 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या की बात करें तो यह 11, 542 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,21,965 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल  4,25,10,773 लोग स्वस्थ भी हुए
दिल्ली में भी बढ़ने लगे मामलेराजधानी में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 517 नए मामले मिले हैं। इससे पहले 24 फरवरी को 556 नए मरीज व तीन फरवरी को संक्रमण दर 4.3 फीसदी रही थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 12,270 टेस्ट किए गए हैं, वहीं 261 मरीजों ने कोरोना को हराया है। होम आइसोलेशन में 964 मरीज, अस्पतालों में 66, आईसीयू में नौ, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 10 व वेंटिलेटर पर शून्य मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 37,244 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीके को अपनाया है। इसमें से 8,331 लोगों ने पहली व 17,550 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

 मुंबई में भी कोरोना की लहर बीते 24 घंटों में मुंबई में कोरोना संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए हैं और कोई मौत नहीं हुई। ग्रेटर मुंबई के नगर निगम ने स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी है। हालांकि, इस दौरान 35 मरीज ठीक भी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top