Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

Devprayag Cloud Burst : बादल फटने के बाद कैसे हैं हालात? जायज़ा लेने पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत

[ad_1]

सीएम रावत देवप्रयाग के दौरे पर पहुंचे.

सीएम रावत देवप्रयाग के दौरे पर पहुंचे.

आईटीआई के भवन समेत कई दुकानों के ढह जाने की बातें सामने आई हैं. उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Uttarakhand) ने ट्वीट करते हुए बताया कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

उत्तराखंड. टिहरी गढ़वाल रीजन में स्थित देवप्रयाग ज़िले में बादल फटने के बाद बने हालात का जायज़ा लेने राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दौरे पर पहुंचे और वहां आपदा प्रबंधन व ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ उन्होंने स्थिति का मुआयना किया. बादल फटने के चलते हुई भारी बारिश के कारण यहां जान का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन माल का काफी नुकसान होने की बात कही गई क्योंकि कुछ भवन और दुकानें ढह गईं. तकरीबन बाढ़ की तरह की स्थिति बनने से देवप्रयाग में संकट गहरा गया क्योंकि ज़िले समेत पूरा प्रदेश पहले ही कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है. इस स्थिति के बारे में ज़मीनी जानकारियां लेने के लिए सीएम रावत ने दौरा किया. इससे पहले, बताया गया कि गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर रावत से देवप्रयाग के हालात का ब्योरा लिया था. ये भी पढ़ें : उत्तराखंड-हिमाचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बदल रहा है मौसम!

Uttarakhand news, cm of Uttarakhand, rainfall in Uttarakhand, Uttarakhand flood, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, उत्तराखंड में कोरोना, उत्तराखंड आपदा

प्रशासन और स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर सीएम रावत ने हालात का जायज़ा लिया.

कितना और क्या हुआ नुकसान? चूंकि कोविड 19 के चलते लगे लॉकडाउन के हालात में बाज़ार में लोग नहीं थे इसलिए जान का नुकसान संभवत: नहीं हुआ है, फिर भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. सीएम रावत ने ट्वीट कर किसी की जान न जाने की बात कही और यह भी कि ज़िला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मंगवाई गई. दूसरी तरफ, कम से कम एक दर्जन दुकानें और एक प्रशासनिक भवन के ढह जाने की खबरें हैं. ये भी पढ़ें : उत्तराखंड नौवां राज्य जहां पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
ज़िला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के मुताबिक कहा गया कि बादल फटने की घटना देवप्रयाग के ऊपरी इलाकों में हुई क्योंकि मौसमी नदी गदेरा में पानी का बहाव अचानक तेज़ हो गया था. इस बहाव के कारण भवनों को नुकसान तो हुआ ही, साथ ही अलकनंदा नदी का कचरा भी बहकर बसाहटों तक आ गया.





[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top