Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

टीम थालसेवा और पत्रकारिता के लिए सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा

मुंबई राज भवन में राज्यपाल कोश्यारी द्वारा गढ़वाल पोस्ट का रजत जयंती समान दिया गया

शहर के वरिष्ठ पत्रकार और थाल सेवा के संस्थापक दिनेश मानसेरा को मुंबई राज भवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान दिए जाने के समय मंच पर अभिनेत्री मनीषा कोइराला,फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज, उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत और गढ़वाल पोस्ट के संपादक सतीश शर्मा भी मौजूद रहे।

दिनेश मानसेरा को तीस साल की निर्भीक और ईमानदार पत्रकारिता के साथ साथ थाल सेवा जैसी समाजसेवा संस्था की सेवा संचालन के लिए गढ़वाल पोस्ट रजत जयंती सम्मान दिया गया। उनके साथ साथ करीब तीस अन्य लोगो को भी सम्मान दिया गया जिनमे फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी, विशाल भारद्वाज, अनिल शर्मा, अभिनेत्री दिव्या दत्ता, मनीषा कोइराला, कबीर बेदी, जैसी हस्तियां शामिल थी।टीम थाल सेवा के महामंत्री उमंग वासुदेवा ने बताया कि इस सम्मान से टीम थाल सेवा का हौंसला और बढ़ गया है। राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोश्यारी ने टीम थलसेवा के सेवा कार्यों की सराहना की और मानसेरा से सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ली है । टीम थाल सेवा हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के पास पांच रु में रोजाना बारह सौ से ज्यादा जरूरतमंदों को भोजन करवा रही है, हम वस्त्र सेवा,उपचार सेवा, पेड़ सेवा में भी अपना योगदान देते है, गोल्डन अचीवर्स सम्मान मिलने से हमारी टीम का हौंसला बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top