Flash Story
लोकसभा में 850 सीटों की आहट भारत की राजनीति में भूचाल
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री धामी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने हरेला पर्व पर एक मंच से दिया जन सन्देश

देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
हरेला पर्व पर आयोजित वृक्षदान कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  विधायकों और जन सामान्य को वृक्षारोपण के लिए वृक्ष दिये और लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 जुलाई को  उत्तराखंड में हरेला पर्व  मनाया जाता है। प्रकृति के संरक्षण के उद्देश्य से उत्तराखंड में हरेला पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व के अवसर पर सभी को वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना होगा। जुलाई एवं अगस्त माह का समय वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। हमें अपनी परम्पराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विज्ञान तेजी से प्रगति कर रहा है, वैज्ञानिक प्रगति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें और तेजी से आगे बढ़ना होगा। नमामि गंगे के तहत इस दिशा में सराहनीय प्रयास हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरणीय सन्तुलन बहुत जरूरी है। व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर सबको अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। पीपल एवं बरगद के अधिक वृक्षारोपण पर हमें ध्यान देना होगा।

इस अवसर पर विधायक  विनोद चमोली,  मुन्ना सिंह चौहान,  सहदेव सिंह पुण्डीर,  खजानदास, मेयर  सुनील उनियाल गामा, देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष  मधु चौहान, भाजपा के महानगर सीताराम भट्ट उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top