Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

बीजेपी नेता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी को सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 19वां स्थान

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल घोषित उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी को सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 19वां स्थान प्राप्त करने पर अपनी बधाई दी है|

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दीक्षा जोशी ने उत्तराखंड का नाम देश में ऊंचा किया है, उन्होंने कहा कि यह गौरवशाली उपलब्धि उत्तराखंड की बेटी के कठोर परिश्रम, अटूट ध्येयनिष्ठा व धैर्य का प्रतिफल है| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में भी देश की बेटियों ने अपना परचम लहराया है| उन्होंने सभी सफलतम उम्मीदवारों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ प्रशासनिक पद पर देश की सेवा करने का आह्वान किया है|

आपको बता दें कि दीक्षा जोशी ने तीसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दीक्षा की इस उपलब्धि से उसके परिवार में खुशी की लहर है। दीक्षा जोशी की यूपीएससी में 19वी रैंक आने पर उनके माता-पिता ने गर्व महसूस करते हुए इसे पूरे ज़िले और उत्तराखंड के लिए खुशी की बात बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top