देहरादून से कार्यकारी संपादक आशीष तिवारी की खास रिपोर्ट –
उत्तराखंड सरकार ने देहरादूनकी कमान एक युवा और काबिल आईएएस के हांथों में दी है। आदेश होने के बाद आज नए जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने विधिवत अपनी ज़िम्मेदारी सम्हाल ली है।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2021/07/WhatsApp-Image-2021-07-20-at-02.44.01-1024x682.jpeg)
आपको बता दें कि नए जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार 2007 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं और मूलतः तमिलनाडु के रहने वाले है। सिविल सर्विसेज से पूर्व वेटनरी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इससे पूर्व वे उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी के पद कार्य कर चुके है। इसके पहले आर राजेश कुमार शासन स्तर कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2021/07/WhatsApp-Image-2021-07-20-at-02.44.00-1024x682.jpeg)
उन्होंने कहा कि राजधानी का जिलाधिकारी होने के कारण उनके समक्ष कई चुनौतियां भी हैं। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त कर हर चुनौती का सामना किया जायेगा।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2021/07/WhatsApp-Image-2021-07-20-at-02.43.58-1-1024x682.jpeg)
उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने पर उनका विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि लोक सेवक का दायित्व जनता की सेवा करना है।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2021/07/WhatsApp-Image-2021-07-20-at-02.43.58-1024x682.jpeg)
इसके उपरान्त जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने कोषागार पहुंचकर डबल लॉक का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर कोषागार का चार्ज ग्रहण किया। नई ज़िम्मेदारी मिलने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन कर मुख्यमंत्री के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2021/07/WhatsApp-Image-2021-07-20-at-02.02.06-1024x682.jpeg)
उन्होंने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही मानसून के दौरान आईआरएस सिस्टम को अलर्ट रख कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के चकराता, त्यूनी, कालसी जैसे दुर्गम स्थलों पर खाद्यान्न का संकट न हो इसके लिए गोदामों में खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।
![](https://newsvirusnetwork.com/wp-content/uploads/2021/07/WhatsApp-Image-2021-07-15-at-23.40.19-1-1024x682.jpeg)
नए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर जिला प्रशासन द्वारा अच्छी कार्यशैली विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। डेंगू व आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का पूर्ण रूप से परिचालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वि/रा गिरीश चन्द्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।