सिडकुल में 90 करोड़ की लागत से बनेगा एक्वा पार्क: सौरभ बहुगुणा

उत्तराखंड में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चारा उत्पादन सहकारी समिति (एफपीओ) के माध्यम से निशुल्क चारा बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।दुग्ध समिति जिला अध्यक्ष प्रभा रावत के परिसर में स्थित चारा उत्पादन सहकारी समिति कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात कैबिनेट मंत्री ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं और किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शक्तिफार्म क्षेत्र में करीब एक हजार समूह कार्यरत हैं।

इनमें से सात सौ महिलाएं चारा उत्पादन सहकारी समिति से जुड़ी हैं। इन महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए निशुल्क चारा बीज उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि वह चारा उत्पादन कर साइलेज निर्माण कर सके। उन्होंने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें महिलाओं को 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। मंत्री ने क्षेत्र में शिविर लगाकर महिलाओं को इस योजना से जोड़ने की बात कही। कहा कि सरकार कुक्कुट वैली और गोट वैली प्रोजेक्ट से महिलाओं को सशक्त बनाने की योजना चला रही है।

उन्होंने सिडकुल में 90 करोड़ की लागत से एक्वा पार्क बनाने और राजनगर में 78 करोड़ की लागत से आइसक्रीम फैक्ट्री के निर्माण करने की बात कही। कहा कि इससे मछली उत्पादकों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। मंत्री ने नवनिर्वाचित दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस दौरान यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश रावत भाजपा में शामिल हुए। संचालन जिला मंत्री मयंक अग्रवाल ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रामाणिक, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष योगेंद्र रावत, सुनील विश्वास, कार्तिक राय, आदेश ठाकुर, विधान दास, शिखा हालदार, मलिना, देबू मण्डल, सरिता, मीना, महेंद्र सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top