Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

Exclusive: “ पार्टी तय करेगी कौन होगा मुख्यमंत्री”: प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि मेरी भी भावना है आगे बढ़ने की लेकिन ये पार्टी नेतृत्व तय करेगा कि किसको मुख्यमंत्री बनाया जाना है। सभी नेताओं की भावना होती है आगे बढ़ने की लेकिन पार्टी के अंदर व्यक्तिगत भावनाएं मायने नहीं रखती हैं बल्कि पार्टी का निर्णय सबको मानना पड़ता है। प्रीतम सिंह ने पूर्व सीएम हरीश रावत के उस बयान के सवाल पर जवाब दिया जिसमें हरीश रावत ने या तो मुख्यमंत्री बनने या घर बैठने की बात कही थी। प्रीतम सिंह ने कहा कि टिकट वितरण में कोई गुटबाजी नहीं रही बल्कि जिताऊ कैंडिडेट कौन होगा इसको ध्यान में रखा जाता है, सभी कांग्रेस के सिपाही हैं किसी नेता से गुटबाजी नहीं है। जो राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला लेगा सीएम के मामले में उसको साथ लेकर सभी चलेंगे।

प्रीतम सिंह ने अपने आवास पर बात करते हुए कहा है राज्य के अंदर पहली विधानसभा बनी तो हमने कांग्रेस की सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने एक मजबूत राज्य की नींव डाली थी। अब हम चाहते हैं रोजगार परक, विकास को आगे बढ़ाने वाली, उत्तराखंड के हितों का ध्यान रखने वाली सरकार हम बनाने का काम करेंगे। प्रीतम ने कहा कि हमने जो जनता से वादे किये हैं उनको पूरा करेंगे,चार धाम चार काम वाले वादे को भी हम पूरा करेंगे। जो गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को चिन्हित करके प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये प्रत्येक परिवार को देंगे।

सरकार बनाने के दावों के आत्मविश्वास के सवाल पर प्रीतम सिंह ने कहा है कि बीजेपी की सरकार के डबल इंजन की विफलता के कारण राज्य की जनता ने कांग्रेस को चुनाव में भारी समर्थन दिया है। बीजेपी सरकार ने सिर्फ नारे दिए लेकिन डिलीवर नहीं कर पाए, राज्य में इसलिए तीन-तीन मुख्यमंत्री बनाने पड़े बीजेपी को। यही हमारी जीत का आत्मविश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top