अजीबोगरीब रीति रिवाज, विदाई के समय दुल्हन के सिर पर थूकता है पिता,

दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग रीति रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है। इस आधुनिक युग में आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो अपनी पुरानी परंपराओं का पालन कर रहे हैं। आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन कर रही हैं। दुनिया में कई जनजातियां पाई जाती हैं, जो अपने रहन-सहन और खानपान के लिए जानी जाती हैं। इनमें कुछ जनजातियां ऐसी हैं, जो अजीबोगरीब रीति रिवाजों का पालन करती हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

आज हम आपको एक जनजाति के रीति रिवाज के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। इसके साथ ही आप हैरान हो जाएंगे। इस जनजाति में दुल्हन को अजीबोगरीब तरीके से आशीर्वाद देने की परंपरा है। दरअसल जनजाति के लोग दुल्हन के सिर पर थूक कर आशीर्वाद देते हैं।

इस जनजाति का नाम मसाई है, जो केन्या और तंजानिया में पाई जाती है। इस जनजाति में लड़कियों की शादी के बाद जब विदाई होती है, तो पिता दुल्हन के सिर और ब्रेस्ट थूकता है। बताया जाता है कि इस अजीबोगरीब तरीके से पिता अपनी बेटी को आशीर्वाद देता है। इस जनजाति में सदियों से यह परंपरा चलती आ रही है।

इस परंपरा के मुताबिक, यह पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार जताने का तरीका है। पिता के थूकने को बेटी भी आशीर्वाद मानती है। इस जनजाति सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शादी के बाद दुल्हन का सिर मुंडवा दिया जाता है। इसके बाद दुल्हन अपने पिता के सामने घुटने टेकती है और अपने परिवार वालों से आशीर्वाद लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top