Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

पत्नी को पीठ पर उल्टा टांग कर होती है रेस, 

यूरोप दुनिया के सबसे अमीर महाद्वीपों में से एक है। यहां मौजूद देशों को काफी विकसित माना जाता है, लेकिन इसके बाद भी इन देशों में अलग-अलग मान्यताओं और रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है, जो काफी विचित्र हैं। आज हम आपको ऐसी ही सात अजीबोगरीब मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।

1. चेक गणराज्य में बेहद अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जात है, जिसमें पुरुष ईस्टर मंडे को पेड़ की टहनियों से महिलाओं को पीटते (Whipping Monday) हैं। इसके बदले में महिलाएं पुरुषों को अच्छी पिटाई करने के लिए पुरस्कार भी देती हैं। इस परंपरा के तहत कम उम्र के पुरुषों को रंगीन अंडा दिया जाता है और अधेड़ उम्र के पुरुषों को शराब मिलती है। इन लोगों का मानना है कि पिटाई करने से महिलाओं में फर्टिलिटी बेहतर होती है।

2.स्कॉटलैंड में सालों से चली आ रही एक प्रथा के तहत लोग होने वाली दुल्हन पर शादी से पहले (Blackening of the bride) कालिख लगाते हैं। इतना ही नहीं होने वाली दुल्हन को कीचड़ से लेकर अंडे और अन्य चीजों से नहलाया जाता है। लोगों का मानना है कि इससे दुल्हन के अंदर सहनशीलता आती है, जो शादी के बाद आने वाली समस्याओं झेलने में मदद करती है।

3 . अजीबोगरीब रीति-रिवाजों की लिस्ट में फिनलैंड में खेले जाने वाले वाइफ कैरिंग चैंपियनशिप भी शामिल है, जिसमें पत्नी को अपने ऊपर टांग कर रेस लगाई जाती है। इसमें ज्यादातर लोग पत्नी को पीठ पर उल्टा टांग लेते हैं, जिससे पति दोनों पैरों को अपने हाथों से पकड़कर भाग सके। रेस में जीतने वाले पुरुष को उसकी पत्नी के वजन के बराबर बियर मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top