Flash Story
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले
“उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत : मुख्यमंत्री धामी”
देहरादून के कियान्श कौशिक ने चमकाया नाम—नॉर्थ इंडिया ज़ोन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड
धामी सरकार देगी युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व मुफ्त प्रशिक्षण, सभी जिलों में शुरू होगी तैयारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड में नई नियुक्तियाँ – दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी बने प्रदेश महामंत्री

उत्तराखंड में चार विधायक पुष्कर सिंह धामी को अपनी सीट देने के लिए तैयार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, इस पहाड़ी राज्य में चार और विधायकों ने उनके लिए अपनी सीट देने की पेशकश की है. इससे पहले भी दो विधायक यह पेशकश कर चुके हैं. उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत के बावजूद धामी खुद अपने निर्वाचन क्षेत्र खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए हैं.

उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी ने 6,579 मतों के अंतर से हराया है. धामी को 44.8 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 41,598 वोट मिले, जबकि कापड़ी को 51.89 फीसदी वोट शेयर के साथ 48,177 वोट मिले. चुनाव परिणामों के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहटोदी और कपकोट के विधायक सुरेश गाड़िया के अलावा चार अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री को अपना समर्थन दिया और उनके लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की.

भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए  बताया कि, “चंपावत के विधायक कैलाश गहटोड़ी और कपकोट विधायक सुरेश गड़िया के बाद अब चार और भाजपा विधायकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है. आधा दर्जन विधायक सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top