मैं पहले पार्टी का कार्यकर्ता फिर मुख्य सेवक – मुख्यमंत्री धामी

2022 के रण को जीतने के लिए अब पार्टियों ने संगठन और कार्यकर्ताओं को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जब मुख्यमंत्री पार्टी की राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला में मौजूद पार्टीजनों का उत्साह बढ़ा रहे थे तो उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम वह एक कार्यकर्ता है फिर प्रधान सेवक। मीडिया टीम से मिल रही सूचनाओं का संज्ञान लेकर वह कार्यवाही करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस प्रकार देवऋषि नारद तीनों लोक में समन्वय स्थापित करते थे, उसी तरह आधुनिक भारत में पार्टी की मीडिया टीम जनता, पार्टी व सरकार का पक्ष समन्वय के साथ विभिन्न संचार माध्यमों के समक्ष रखती है।

मंच पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने रोजगार, स्वरोजगार की दिशा में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। तीन माह माह के भीतर इनमें आधी भर्तियां हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है, मगर वह विभिन्न विभागों और वित्त विभाग से आकलन करवाने के बाद ही घोषणाएं कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से धरातल पर आएंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना है।

कार्यशाला में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर जनता के बीच परीक्षा देनी होती है। मीडिया टीम की रोजाना परीक्षा होती है, जिसमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने कहा कि मीडिया टीम में काम करने वालों को जल्द स्पेस मिलता है। इस कड़ी में उन्होंने प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं के साथ ही खुद का उदाहरण भी दिया। उन्होंने संचार माध्यमों पर चलने वाली मीडिया गतिविधियों और इनमें आने वाले बदलाव पर रोशनी डाली। साथ ही केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के बारे में ज़िम्मेदार प्रवक्ताओं और नेताओं को टिप्स भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top