Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

देहरादून से सहारनपुर के बीच अब पैसेंजर नहीं मेल एक्सप्रेस दौड़ेगी – किराया थोड़ा मंहगा 

देहरादून से सहारनपुर के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन 27 सितंबर से अब मेल एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के नाम और नंबर में बदलाव किया है। साथ ही ट्रेन का किराया भी लगभग दोगुना किया जा रहा है, लेकिन देहरादून से सहारनपुर पहुंचने के ट्रेन के समय को नहीं घटाया गया है।

सोमवार को देहरादून से मेल एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। सुबह 7:45 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। ट्रेन को रवाना करने के लिए रेलवे राज्य मंत्री, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद आदि अधिकारियों के आने की संभावना है।  यह ट्रेन 54342/41 पहले पैसेंजर के रूप में चलती थी, अब यह नए नंबर 04372/71 के साथ मेल एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। ट्रेन सुबह 7:45 बजे देहरादून से चलेगी और 12:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। इसके बाद 1:55 बजे सहारनपुर से चलेगी और रात 8:35 बजे देहरादून पहुंचेगी।

यह ट्रेन अनारक्षित रहेगी। ट्रेन के संचालन से पहले स्टेशन के बाहर बने अनारक्षित टिकट काउंटर को भी खोला जाएगा। ट्रेन के रूट और स्टापेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले इस ट्रेन का न्यूनतम किराया दस रुपये था। अब यह 30 रुपये हो गया है। वहीं पहले देहरादून से हरिद्वार तक का किराया 15 रुपये था, अब यह 35 रुपये हो गया है। देहरादून से सहारनपुर तक का किराया पहले 45 रुपये था, अब यह 90 रुपये हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top