Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

28 सितम्बर तक मौसम विभाग ने किया प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी |

उत्तराखंड में सितंबर महीने के आखिरी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक राज्यभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं मंडल को लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
केदारनाथ और बदरीनाथ में बारिश के बाद शुक्रवार तड़के ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। यहां नीलकंठ, उर्वशी, नर-नारायण और माणा पर्वत चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे बदरीनाथ में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। यमुनोत्री धाम के ऊपर बंदरपूंछ, सप्त ऋषिकुंड, कालिंदी टाॅप पर भी बर्फबारी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को पहाड़ी क्षेत्रों, विशेषकर कुमाऊं में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है। 27 सितंबर को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 28 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र या भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद अगले दो दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कई जगह बर्फबारी भी जमकर हो रही है

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। इन दिनों मौसम सुहावना हो गया है। धूप और बादलों की लुका-छिपी भी आए दिन दिख रही है| tv news virus network

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top