कितना खतरनाक है ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट BF.7

भारत में एक बार फिर कोरोना ने डराना शुरू कर दिया है। विनाशकारी हालात तो बने हैं चीन में लेकिन उसका असर दिखने लगा है भारतीय सरकार और राज्यों की अलर्ट गतिविधियों में जहां  बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। संक्रमण में हालिया उछाल ओमिक्रोन के BF.7 सब-वेरिएंट की वजह से बताया जा रहा है। हालांकि BF.7 पहले भी सुर्खियां बना चुका है।  BF.7 ने अक्टूबर में उन वेरिएंट्स को बदलना शुरू किया था जो उस समय संयुक्त राज्य अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में प्रभावी थे।

हम BF.7 के बारे में क्या जानते हैं ?

BF.7 वायरस का पूरा नाम BF.7 BA.5.2.1.7 है। यह BA.5 का सब-वेरिएंट है। दरअसल वायरस खुद से ही अलग-अलग वेरिएंट बनाते रहते हैं। BA.5 कोविड-19 के वेरिएंट ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट था। इस महीने की शुरुआत में ‘सेल होस्ट एंड माइक्रोब’ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि BF.7 सब-वैरिएंट ओरिजनल D614G वेरिएंट की तुलना में 4.4 गुना अधिक न्यूट्रलाइजेशन रेजिस्टेंस है। एक हाई न्यूट्रलाइजेशन रेजिस्टेंस वेरिएंट का मतलब है कि वह किसी आबादी में तेजी से फैल सकता है और आसानी से नए वेरिएंट भी बना सकता है।

क्या भारत में भी आ चुका है BF.7 ?

इस साल की शुरुआत में आए लहर में ओमिक्रोन के BA.1 और BA.2 सब-वेरिएंट मिले थे। बाद में BA.4 और BA.5 भी आए। हालांकि इन दोनों ने यूरोपीय देशों में अधिक तबाही मचाई। इसी प्रकार भारत में BF.7 के बहुत कम मामले देखे गए।भारत के National SARS-CoV-2 Genome Sequencing Network के आंकड़ों के अनुसार, BA.5 वेरिएंट नवंबर में केवल 2.5% मामलों के लिए जिम्मेदार था। वर्तमान में एक रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट XBB भारत में सबसे आम वेरिएंट है। नवंबर में आए कुल मामलों में से 65.6% इसी से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top