Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

भाई राहुल गांधी के लिए जान तक कर सकती हूं कुर्बान- प्रियंका गांधी

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप  बीते दिनों ट्वीट किया था कि भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी। उनके इस ट्वीट पर अब कांग्रेस ने भी पलटवार किया है ।

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सोमवार को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के मतदान से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों भाई बहनों में आपसी विवाद है। उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि टकराव योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह के बीच होगा, मैं तो अपने भाई राहुल गांधी के लिए जान तक कुर्बान कर सकती हूं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा तो विवाद कौन-सा? योगी आदित्यनाथ के मन में विवाद है। लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच में जो विवाद चल रहा है उसकी वजह से कह रहे हैं। उत्तर प्रदेश की कांग्रेस इकाई ने  ट्वीट किया और लिखा कि गलती इनकी नहीं है उत्तर प्रदेश के बहनों-भाइयों। पहले चरण का झटका गहरा लगा है। असर 10 मार्च तक रहेगा। ऐसी अल्ल-बल्ल बातें करते रहें तो इन्हें माफ कर देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top