Flash Story
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी

यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रेनों में मिलेगा गर्मा गर्म खाना, टिकट बुकिंग को लेकर शुरु होगी नई सुविधा

कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों में खानपान की सुविधा समाप्त कर दी गई थी। बाद में यात्रियों की असुविधाओं को देखते हुए रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों मसलन राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेनों में खानपान की सुविधा को बहाल कर दी गई लेकिन बाकी ट्रेनों में सुविधा नहीं शुरू को पाई थी।

देहरादून समेत पूरे देश में संचालित होने वाली ट्रेनों में खानपान की सुविधा बहाल
अब एक बार फिर रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों में भोजन की सुविधा शुरू करने को लेकर आदेश जारी किया है। जिसके बाद आईआरसीटीसी की ओर से देहरादून समेत पूरे देश में संचालित होने वाली ट्रेनों में खानपान की सुविधा बहाल की जा रही है। आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार झा ने बताया कि 14 फरवरी से सभी ट्रेनों में खानपान की सुविधा मिलने लगेगी।
हालांकि, उनका यह कहना है कि कई ट्रेनों में पहले ही खानपान की सुविधा बहाल कर दी गई थी। जबकि बाकी सभी ट्रेनों में 14 फरवरी तक खानपान की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। बता दें कि ट्रेनों में खानपान की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

स्टेशनों पर सिर्फ डिब्बाबंद खाने पीने की चीजों की व्यवस्था होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। ऐसे में दूरदराज की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने घरों से ही खाने पीने की व्यवस्था करके सफर करना पड़ा था, लेकिन अब इससे निजात मिल जाएगी।

रेलयात्री अब एटीवीएम से ले सकेंगे अनारक्षित टिकट और एमएसटी

रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के जरिये अनारक्षित व मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) लेने वाले यात्रियों को यह खबर राहत देने वाली है। रेलवे बोर्ड की ओर से शुरू की गई नई व्यवस्था के तहत अब रेलयात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन में नकदी के साथ ही गूगल पे और पेटीएम का भी इस्तेमाल करके अनारक्षित व मासिक सीजन टिकट हासिल कर सकेंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था शुरू होने के बाद अब यात्रियों को सुरक्षित व मासिक सीजन टिकट लेने के लिए लाइनों में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर समेत मंडल के ज्यादातर स्टेशनों पर एटीवीएम लगाई गई हैं।

बता दें कि कोरोना संकट के चलते फिलहाल देहरादून से सिर्फ तीन ट्रेनों देहरादून-नई दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून- अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस और देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर जैसी ट्रेनों के यात्रियों को ही अनारक्षित व मासिक सीजन टिकट जारी किए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top