Holi आई रे – विधानसभा अध्यक्ष ने अबीर गुलाल के साथ शिव भक्तों के संग होली खेली

विशेष रिपोर्ट – फ़िरोज़ गाँधी
ऋषिकेश स्थित पौराणिक चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से शुक्रवार को भव्य शिव बारात निकाली गई। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव बारात में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के जन कल्याण की कामना की | इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ की शोभा यात्रा चंद्रेश्वर मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: मंदिर परिसर में संपन्न की गई।
शोभा यात्रा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा चंद्रेश्वर मंदिर से शुरू होकर टिहरी बस अड्डे, भरत मंदिर मार्ग, झंडा चौक, घाट रोड, हरिद्वार रोड, रेलवे रोड, दून मार्ग से होकर वापस मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान नगर भर से सैकड़ों शिव भक्तों का मेला देखने को मिला।  इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अबीर गुलाल के साथ शिव भक्तों के संग होली खेली। जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा करके शिव बारात का स्वागत किया। शिवभक्तों ने बम-बम भोले के जयकारों के साथ तीर्थनगरी के माहौल को और भी भक्तिमय कर दिया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की|  विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान से प्रार्थना कि यूक्रेन एवं उसके आसपास फंसे सभी भारतवासी सुरक्षित घर वापस लौटे।  अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बाबा अपने भक्तों की हर पुकार को सुनते हैं और उसकी श्रद्धा के अनुसार शीघ्र फल भी देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top