Flash Story
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।
लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की निर्णायक भूमिका : बंशीधर तिवारी
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी

पाकिस्तान और टर्की के लोग तिरंगे के सहारे यूक्रेन से बचकर निकले – सतपाल महाराज

विशेष रिपोर्ट – आशीष तिवारी

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की सकुशल वापसी की कामना करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारतीयों को तिरंगे के सहारे वहां से सकुशल निकलने में मदद मिल रही है तो दूसरी ओर हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सहारा लेकर टर्की और पाकिस्तान के लोग भी सुरक्षित निकल पा रहे हैं जो कि हमारे देश के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में विश्व के देशों को भारत ने वार्ता के जरिए इसका समाधान निकालने की बात कही है। जबकि पश्चिमी देश अपने बयानों के जरिए यूक्रेन को उकसाने का काम कर रहे हैं।कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में वैक्यूम बंम (थर्मोबेरिक) युद्ध सामग्री के इस्तेमाल न करने के साथ-साथ  उन्हें केमिकल वार से भी दूर रहने का सुझाव दिये जाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि इन बमों के इस्तेमाल से तापमान बढ़ने के साथ-साथ इनसे ऑक्सीजन पूरी तरह से समाप्त हो जाती है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति और विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के चलते आज भारत विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है। जिस प्रकार से बड़ी तादाद में उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की वतन वापसी हो रही है वह काबिले तारीफ है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही आज यूक्रेन से अनेक भारतीयों सहित टर्की और पाकिस्तान के लोग भी तिरंगे के सहारे वहां से सुरक्षित निकल पा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि भारत विश्व गुरु की भूमिका के लिए आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top