मौसम : भारत के इस शहर में -25 डिग्री तापमान, उत्तराखंड में तेज़ी से बढ़ी सर्दी

देहरादून से लेकर समूचे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में इस समय बर्फबारी तो मैदानी इलाके में शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। IMD द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD द्वारा जारी की गई एक लिस्ट के अनुसार आज लद्दाख के पदम इलाके में तापमान माइनस 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। देश में दूसरी सबसे ठंडी जगह जम्मू-कश्मीर राज्य का गुलमर्ग रहा। आज गुलमर्ग का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस रहा। इस लिस्ट के अनुसार, आज उत्तराखंड के रानीचवाड़ी का तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिमाचल के केलांग में पारा -8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, सोमवार 2 जनवरी को बठिंडा में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 0.4, हरियाणा के सिरसा में 3.4 डिग्री, दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमाम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में तापमान न्यूनतम तापमान 5.4 रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री व चुरू में 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top