Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च किए राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल, खतौनी से लेकर भू-अनुमति तक सेवाएँ हुईं ऑनलाइन
“मानक मंथन” से उद्योगों में CSR और गुणवत्ता को नई दिशा : सौरव त्रिपाठी
मेरठ ने रचा इतिहास पहली बार भक्ति एवं देश भक्ति का संपूर्ण समागम देखने को मिला
क्राइम लिट फेस्ट के समापन दिवस पर साहित्य, कानून और सिनेमा का संगम
ILI दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर (डॉ.) एस. शिवकुमार NLSA की सेंट्रल अथॉरिटी के सदस्य नियुक्त
मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को मिली रफ्तार, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में SOTF की बड़ी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री धामी और डॉ. धन सिंह रावत के प्रयास रंग लाए, Dr. Sushil Ojha के नेतृत्व में दून चिकित्सालय में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी
आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रिंट मीडिया पर मोदी सरकार ने बरसाई सौगातें 
देहरादून में वन खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक — कई राज्यों के बीच फुटबॉल, हॉकी व बैडमिंटन मुकाबले

बेरोज़गार भारत – डोम बनने के लिए भी तैयार हैं इंजीनियर, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट

भारत बेरोज़गार है , युवा भारत के पास काम नहीं है और नौजवान अपनी ज़िंदगी को आगे बढ़ाने के लिए अब वो सब करने को तैयार हैं जिसके लिए उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।  डिग्रियां है , ऊंची तालीम है और आँखों मेइबन बड़े ओहदे की चाहत थी मगर पश्चिम बंगाल में शायद इन होनहार युवा पीढ़ी के सपने कोई मायने नहीं रखते हैं तभी तो जो खबर आ रही है वो हैरान करने वाली है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक सरकारी अस्पताल में शवों को संभालने के लिए प्रयोगशाला सहायक के छह पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 8000 आवेदकों में इंजीनियर, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार शामिल हैं। मुर्दाघर में बोलचाल में प्रयोगशाला सहायक को ‘डोम भी कहा जाता है। मीडिया में सामने आयी ये खबर खुद चिकित्सा प्रतिष्ठान के एक अधिकारी ने साझा की है।

उन्होंने बताया कि नील रत्न सरकार चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सीकोलॉजी विभाग में ‘डोम के छह पदों पर भर्ती के लिए आवेदन देने वालों में करीब 100 इंजीनियर, 500 पोस्ट ग्रेजुएट और 2200 ग्रेजुएट उम्मीदवार हैं। अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि कुल आवेदनों में से 84 महिला उम्मीदवारों समेत 784 को एक अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि बीते सालों में जब युवा भारत प्रदेश और देश की सरकार से रोज़गार की उम्मीद कर रहा था तो उस वक़्त नए अवसर पैदा कर हर हाँथ काम के सरकारी वादे क्यों मज़ाक बन गए और आज ऊँची डिग्रियों के बाद भी युवा समझौता कर एक अदद नौकरी के लिए किसी भी काम को करने के लिए मज़बूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top