Flash Story
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल
देहरादून :  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लिवर रोगों  को दूर करने में सबसे आगे 
जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए क्या हैं नियम
क्या आप जानते हैं किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को दी बधाई
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
आगर आपको चाहिए बाइक और स्कूटर पर AC जैसी हवा तो पड़ ले यह खबर
रुद्रपुर : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती से एक लाख से ज्यादा की ठगी
देहरादून : दिपेश सिंह कैड़ा ने UPSC के लिए छोड़ दी थी नौकरी, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना

हरियाणा: अंबाला में भी नेता की गाड़ी से कुचले जाने पर एक घायल, किसानों का आरोप- काफिला भाजपा सांसद का था

लखीमपुर खीरी का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब हरियाणा में भी ऐसा ही मामला सामने आ गया है। अंबाला के नारायणगढ़ में भाजपा सांसद का विरोध कर रहे किसान पर गाड़ी चढ़ाने की घटना सामने आई है।

तीन कृषि कानूनों को लेकर भाजपा के सांसद, मंत्रियों और नेताओं का विरोध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार को नारायणगढ़ में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी और परिवहन मंत्री मूल चन्द शर्मा को किसानों के विरोध के कारण सैनी भवन में आयोजित अपना कार्यक्रम बीच में छोड़ना पड़ा। किसानों को रोकने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग बेकार साबित हुई। किसानों के जोश के आगे पुलिस के सभी प्रबंध धरे रह गए।

कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने आए थे भाजपा नेता
गुरुवार को नारायणगढ़ साढौरा रोड पर सैनी भवन में सैनी सभा नारायणगढ़ द्वारा कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें खेल मंत्री सन्दीप सिंह और कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को शिरकत करनी थी। इस कार्यक्रम की भनक भाकियू और अन्य किसान संगठनों को भी लग गई। इसके बाद भाकियू ने सांसद और मंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने का एलान कर दिया। भाकियू के जिला प्रधान मलकीयत सिंह ने सोशल मीडिया पर किसानों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम का विरोध करने के लिए एकत्रित होने की अपील भी की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top