Flash Story
ऋषिकेश में सी-प्लेन का ऐतिहासिक परीक्षण सफल, एमडी अजय कुमार सिंह की दूरदर्शी पहल लाई रंग
आंचल फर्स्वाण के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड- 2026 का ताज
फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे, रैंप वॉक से जीता दिल
देहरादून : ईवा आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुद्धोवाला में डिजिटल जनगणना की मॉक ड्रिल, 50 घरों का डेटा ऐप पर दर्ज
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री धामी
कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल की 18वीं बटालियन लगातार दूसरी बार बनी जम्मू-कश्मीर सेक्टर की ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’
PWD के सहायक अभियंता डॉ. गोविन्द सिंह कौण्डल को मिला ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर राष्ट्रीय सम्मान
साइक्लोथॉन के साथ ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ का शुभारंभ, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने दी प्रेरणा।

भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार देगी धामी सरकार

तीलू रौतेली पुरस्कार खेल, साहसिक कार्यों, शिक्षा, सामाजिक, पर्यावरण, साहित्य और कोविड जंग में मददगार बनी महिलाओं को दिया जाता है। उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर आठ अगस्त को प्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार देगी। विभाग की ओर से वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा 22 आंगनबाड़ी पुरस्कारों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आठ अगस्त को पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे।

खेल :- वंदना कटारिया (हरिद्वार), रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका

पर्वतारोहण :- रीना रावत (उत्तरकाशी)

शिक्षा व महिला जागरूकता :- डा राजकुमारी भंडारी चौहान (देहरादून), महिला स्वयं सहायता समूह:- श्यामा देवी (देहरादून),

सामाजिक कार्य :- अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर), दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल (पिथौरागढ़), रेनू गड़कोटी (चम्पावत)

शिक्षा, अनुसंधान व विकास :- डा कंचन नेगी (देहरादून)

कोविड संबंधी कार्य:-चंद्रकला तिवाड़ी (चमोली), पार्वती किरोला (नैनीताल), कोरोना योद्धा बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़)

महिला स्वास्थ्य एवं पोषण :- नमिता गुप्ता (ऊधमसिंहनगर), गैर सरकारी संगठन : -बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर)

स्वरोजगार :- ममता मेहता (बागेश्वर), अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा)

बालिका शिक्षा :- रेखा जोशी (पिथौरागढ़)

कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन :-पूनम डोभाल (टिहरी), गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी (अल्मोड़ा), पुष्पा पाटनी, गीता चंद (चम्पावत), गुलिस्ता (हरिद्वार), अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडेय (देहरादून), सुमन पंवार (उत्तरकाशी), राखी, सुषमा गुसाईं (पौड़ी), आशा देवी (चमोली), दुर्गा बिष्ट (नैनीताल), सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास (ऊधमसिंहनगर), हन्सी धपोला, गायत्री दानू (बागेश्वर), हीरा भट्ट (पिथौरागढ़), सुषमा पंचपुरी (टिहरी) व सीमा देवी (रुद्रप्रयाग)।

 उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर आठ अगस्त को प्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार देगी। विभाग की ओर से वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा 22 आंगनबाड़ी पुरस्कारों की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आठ अगस्त को पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे।

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कारों की बढ़ी धनराशि
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने कहा कि सरकार की ओर से इस साल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ाई गई है। तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये किया गया है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि दस हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top