Flash Story
पीठ के दर्द से उठना-बैठना हो गया है मुश्किल, तो इन तरीकों से पाएं आराम
केदारनाथ धाम पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा
बेहद गरीब दिखने वाले ये हैं महाराणा प्रताप के वंशज 
पत्नी के नाम पर खरीदते हैं संपत्ति तो जान लें  नियम
भारत में यहां एक दिन में इतने रुपये का ही पेट्रोल-डीजल खरीद सकेंगे लोग 
उधमसिंह नगर : पीलीभीत में बारातियों की गाड़ी पलटी, तीन महिलाओं की मौके पर मौत 
पौड़ी : नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही 
E PAPER OF 02 MAY 2024
DBS:फेस्ट में दून कालेजों के छात्रों का संगम,समापन सत्र में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: आज घर-घर जन्मेंगे कन्हाई.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। सोमवार रात को भगवान श्रीकृष्ण घर-घर में जन्मेंगे। इसे लेकर ब्रजभूमि पर उल्लास है। ब्रज के लाला की जय-जयकार हो रही है। हजारों भक्त श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए मथुरा पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जन्माष्टमी पर कान्हा के दर्शन करने मथुरा आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन देर रात तक तैयारियों में जुटा रहा। कान्हा की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित प्रमुख मंदिरों रविवार शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। शहर के चौराहों पर भी सजावट की गई है। रात को जगह-जगह लीला मंचन हुआ, यह क्रम आज भी जारी रहेगा।

सोमवार मध्य रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा। इसी पल के साझी बनने के लिए ही हजारों लोग ब्रजभूमि में आए हुए हैं। अजन्मे के जन्म से पहले मथुरा नगरी में हर तरफ श्रीकृष्ण और राधारानी की जय-जयकार हो रही है। मंदिरों में उत्साह का वातावरण देखते ही बन रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top